जबलपुर के मझौली में सरपंच के पिता को पूर्व सरपंच ने गोलियों से भूना, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर था विवाद

जबलपुर के मझौली में सरपंच के पिता को पूर्व सरपंच ने गोलियों से भूना, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर था विवाद

Jabalpur News: जबलपुर के मझौली के लोहारी अनघोरा गाँव में बीजेपी समर्थक सरपंच के पिता को पूर्व सरपंच ने गोलियों से भून डाला। यह मामला सरकारी संपत्ति को खाली कराने को लेकर हुए विवाद का है।

हत्या के बाद आरोपी फरार

घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है, जब अनघोरा गांव के सरपंच राहुल यादव कें पिता कंचन यादव को उनके पड़ोसी के घर में ही पूर्व सरपंच ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक कंचन यादव पड़ोस में किसी की मौत के बाद संवेदना जताने गए थे कि, इसी दौरान पूर्व सरपंच शनेन्द्र चौहान ने अपने 15 से ज्यादा हथियारबंद साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियां कंचन यादव को लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कंचन यादव पर हुए हमले और उनकी मौत की खबर फैलते ही सनसनी मच गई। परिजन कंचन को लेकर अस्पताल दौड़े लेकिन डॉ ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से चल रहा था जमीन को लेकर विवाद

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही कंचन के सरपंच बेटे राहुल यादव ने पूर्व सरपंच और आरोपी शनेन्द्र चौहान के कब्जे से सरकारी जमीन मुक्त करवाई थी। तभी से दोनो में विवाद चल रहा था। फिलहाल, आरोपी फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews