कंपकंपाती ठंड में भेड़ाघाट पर उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीडियो में देखिये विहंगम दृश्य

-In-the-shivering-cold

जबलपुर | मकर संक्रांति के महापर्व पर मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला आज तड़के सुबह से ही शुरू हो गया। पारा 8 डिग्री होने के बाद भी दूरदराज से मां नर्मदा के भक्त पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में आकर मां नर्मदा के दर्शन कर रहे हैं। मध्य प्रदेश का पर्यटन स्थल भेड़ाघाट भले ही अपने मोहक रूप के लिए देश भर में प्रसिद्ध हो। पर आस्था के लिए भी मां नर्मदा के इस स्थल को जाना जाता है | 

मकर संक्रांति के महापर्व में आज तड़के सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया घने कोहरे और कड़कती ठंड में दूरदराज से लोग मां नर्मदा में डुबकी लगाकर अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए आ रहे हैं। जबलपुर में मंगलवार का तापमान 8 डिग्री रहा हर तरफ घने कोहरे के साथ हाड़ कांपने वाली ठंड थी बावजूद इसके मां नर्मदा के प्रति भक्तों की आस्था को यह ठंड भी कम नहीं कर सकी। यही वजह है कि जबलपुर के भेड़ाघाट में आज सिर्फ जबलपुर ही नहीं बल्कि दूर दूर से लोग आ रहे हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews