जबलपुर में निजी अस्पताल और एंबुलेंस संचालकों के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हुआ एकजुट, जानें क्या है पूरा मामला

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और एमपी नर्सिंग होम एसोसिएशन अस्पतालों और एंबुलेंस संचालकों के द्वारा संचालित रैकेट को लेकर आंदोलन करने जा रहीं है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता में डॉक्टर अमरेंद्र पांडे ने बताया कि जबलपुर समेत समूचे मध्य प्रदेश में एम्बुलेंस संचालक और अस्पताल संचालकों के द्वारा सिंडिकेट चलाया जा रहा है। सिंडिकेट में मरीजों का शोषण अस्पताल संचालक और एंबुलेंस संचालकों के द्वारा किया जाता है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि मरीज को सरकारी अस्पताल ले जाने की वजह मरीज की अनुमति के बैगर एंबुलेंस संचालक अपने अस्पताल में भर्ती करते हैं। यह पूरा खेल दलाली को लेकर चलता है। अस्पताल संचालक एंबुलेंस संचालक को मोटी रकम मरीज लाने पर देते हैं। निजी अस्पताल संचालक भी इलाज का भारी भरकम बिल मरीज के परिजनों को थमा देते हैं, जब मरीज के पास पैसे नहीं बचते तो उसे फिर सरकारी अस्पताल में भर्ती कर दिया जाता है। जबलपुर में भी ऐसे बहुत से हॉस्पिटल हैं जो यह खेल कर रहे हैं, जिसको लेकर आई एम ए के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। ऐसे अस्पताल संचालकों और एंबुलेंस संचालकों पर सरकार और प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए आईएमए बाध्य करेगा।

आईएमए आने वाले समय में सरकार के प्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी मुलाकात करेगा। आईएमए के द्वारा मरीज के परिजनों से भी अपील की गई है कि एंबुलेंस संचालकों और दलालों से बचें और किसी भी प्रकार के पैसे एंबुलेंस चालकों और दलालों को ना दें।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”914147948″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews