जगंल को बचाने जबलपुर वासियों की पहल, वृक्षों को राखी बांधकर सरकार से की यह मांग

"सेव जबलपुर लंग्स" नाम की एक संस्था ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अगर इस ऑक्सीजन बैंक को खत्म किया जाएगा तो ना सिर्फ जबलपुर का पर्यावरण बिगड़ेगा बल्कि इससे जल स्तर पर भी प्रभाव पड़ेगा।
jabalpur news

Jabalpur News : भारत संचार निगम की बंद पड़ी फैक्ट्री को अब केंद्र सरकार बेचने की तैयारी में जुट गई है। केंद्र सरकार ने इसके लिए निविदा भी जारी कर दी है। यह जानकारी जब जबलपुर के लोगों को लगी तो उन्होंने टेलीकॉम फैक्ट्री के बीच में बने प्राकृतिक जंगल को बचाने के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की तैयारी भी शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल टेलीकॉम फैक्ट्री जो कि करीब 70 एकड़ में फैली हुई है इस फैक्ट्री के जंगल में 20, 000 से अधिक वृक्ष लगे हुए हैं। जब यह फैक्ट्री की जमीन बिक जाएगी तो यहां पर बड़े-बड़े मॉल बनेंगे इसके लिए यहां पर 20, 000 खड़े पेड़ों का कत्लेआम भी किया जाएगा, यही वजह है कि इन वृक्षों को बचाने के लिए आज जबलपुर के सैकड़ो लोग टेलीकॉम फैक्ट्री पहुंचे और वृक्षों को राखी बांधी साथ ही केंद्र सरकार से मांग की है कि शहर के बीचो-बीच में बने इस ऑक्सीजन बैंक को नष्ट न किया जाए।

“सेव जबलपुर लंग्स” नाम की एक संस्था ने केंद्र सरकार से मांग की है कि अगर इस ऑक्सीजन बैंक को खत्म किया जाएगा तो ना सिर्फ जबलपुर का पर्यावरण बिगड़ेगा बल्कि इससे जल स्तर पर भी प्रभाव पड़ेगा। इधर इस जंगल को बचाने के लिए नागरिक उपभोक्ता मंच ने हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की है जिस पर जल्द ही सुनवाई भी होगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews