Jabalpur News: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हुए शामिल

Jabalpur News: अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ हुए शामिल

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। उनके अलावा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि योग एक दिन का नहीं है। इसलिए योगा हर रोज करना चाहिए। जिससे तमाम प्रकार की परेशानियां दूर होंगी।

[dgv_vimeo_video id=”838215479″]

प्रधानमंत्री का प्रयास

उपराष्ट्रपति ने कहा कि जी 20 के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश दिया जा रहा है। हर मायने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो भागीरथी प्रयास किया वह सफल हुआ। यह देश के प्रधानमंत्री का ही प्रयास है कि आज योग को अंतराष्ट्रीय स्वीकारोक्ति मिली है जो कि भारत की बड़ी सफलता है। आगे उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की पूंजी है, इसका सृजन हमारा कर्तव्य है।

बदल चुका है भारत

उपराष्ट्रपति नें कहा कि भारत बदल चुका है। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व को आवाहन किया “आइए हम एक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को आरंभ करने की दिशा मे कार्य करे।” प्रधानमंत्री की इस पहल को दुनिया के देशों ने व्यापक समर्थन दिया है और नतिजन संयुक्त राष्ट्र महासभा 11 दिसम्बर 2014 को 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की घोषणा हुई। साथ ही, 2047 में हम विश्व के सबसे अहम देश होंगे और हम कहलाएंगे विश्व गुरु। अंत में उपराष्ट्रपति ने सभी के स्वस्थ उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि काम के बीच से समय निकाल कर योग करें, स्वस्थ रहें।

जबलपुर, संदीप कुमार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews