जबलपुर: दोपहर में 13, रात को 3 और कोरोना पॉजिटिव मिले, दो दिनों में 28 केस

जबलपुर: दोपहर में 13, रात को 3 और कोरोना पॉजिटिव मिले, दो दिनों में 28 केस

जबलपुर| संदीप कुमार| आईसीएमआर लैब से शनिवार की देर रात मिली 79 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट में तीन और कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से गोहलपुर अमखेरा रोड निवासी 27 वर्षीया युवक, मोतीनाला निवासी 40 वर्षीय महिला शामिल हैं | वही 55 साल की हनुमानताल निवासी महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह आज शनिवार को जबलपुर में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव केस पाये गये हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 59 तक पहुंच गई है| इनमें से सात स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि एक महिला का मृत्यु के बाद लिया गया सेम्पल परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया था । आईसीएमआर लैब से कुल 255 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें 16 कोरोना पॉजिटिव और 237 निगेटिव पाई गई हैं । जबकि 2 सेम्पल को अंडर प्रोसेस रखा गया है।गौरतलब है कि जबलपुर में बीते दो दिनों के भीतर 28 कोरोना वायरस पॉजिटीव मरीज मिले है।

इधर गोहलपुर-कोतवाली में लगातार बढ़ रहे पॉजिटीव केसों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने गोपाल सदन कोविड केयर सेंटर घोषित किया है। जिला प्रशासन ने चेरीताल स्थित गोपाल सदन को कोविड केयर सेंटर घोषित कर दिया है।कोविड केयर सेंटर में कोरोना वायरस के माइल्ड पॉजिटिव मरीजों को रखा जायेगा और उनका उपचार किया जायेगा । यहां एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी और जरूरत पड़ने पर कोरोना पीड़ित के उपचार के लिये डॉक्टर को बुलाया जायेगा ।

कलेक्टर भरत यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के माईल्ड पॉजिटिव केस के लिये शासन द्वारा तय गाईड लाइन के मुताबिक और भी होटल एवं छात्रावासों को कोरोना केयर सेंटर के रूप में चिन्हित किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि कोरोना के मॉडरेट केस में पीड़ित के उपचार के लिये शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल्स को भी अधिग्रहित करने की कार्यवाही की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews