जबलपुर: 12 घंटे के अंतराल में सामने आये 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस

जबलपुर: 12 घंटे के अंतराल में सामने आये 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस

जबलपुर| संदीप कुमार| जबलपुर के लिए बुधवार का दिन ठीक नहीं रहा| अब तक राहत की सांस ले रहे जबलपुर में बुधवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले| 12 घंटे के अंतराल में चार नए केस सामने आने से प्रशासन अलर्ट हो गया है| मृतक शायदा बेगम के परिवार का एक सदस्य पाजिटिव निकला| शायदा बेगम की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है| चौथा पॉजिटीव केस मूलतः ग्वालियर का रहने वाला है, जो ट्रक में सवार होकर जबलपुर पहुंचा था|

इससे पहले बुधवार दिन में कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण से ग्रसित दो केस पॉजिटिव आए थे| इसके बाद देर शाम दो और पॉजिटिव रिपोर्ट आई| जिले में अब कोविड-19 केसो की संख्या 31 पहुंच गई है। बुधवार को मिली आईसीएमआर (IESMR)की रिपोर्ट में गोहलपुर और हनुमानताल निवासी दो युवक कोरोना पॉजिटीव है। रिपोर्ट के बाद दोनों युवकों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

पॉजिटीव मरीज मृतका शायदा बेगम का है नाती….
हनुमानताल निवासी फैजान की जो आज पॉजिटीव रिपोर्ट आई है वह मृतका शायदा बेगम का नाती है और उनके साथ ही रहा करता था।स्वास्थ्य विभाग ने अब संक्रमित के परिवार वालो को भी आइसोलेट करने की तैयारी में जुट गए है। वही बताया जा रहा है कि दूसरा पॉजिटीव केस शासकीय उचित मूल्य की दूकान संचालित करता है।कुछ दिन पहले सर्दी बुखार के कारण वो मेडिकल गया था जहां उसे नार्मल बुखार बता कर घर भेज दिया।आखिर आज जब युवक की रिपोर्ट पॉजिटीव आई तो स्वास्थ्य विभाग उसे आइसोलेट कर रहा है।

आईसीएमआर (IESMR) लैब से मिली रिपोर्ट कुछ इस प्रकार है…..
आज बुधवार की शाम को आईसीएमआर से 25 सेम्पलो कि परीक्षण रिपोर्ट मिली जिसमे दो कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये हैं।जबकि शेष 23 सेम्पल परीक्षण में निगेटिव पाये गये हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews