जबलपुर: तहसीलदार-पुलिसकर्मी सहित कोरोना के 6 नए मामले, अब तक 76 पॉजिटिव

जबलपुर: तहसीलदार-पुलिसकर्मी सहित कोरोना के 6 नए मामले, अब तक 76 पॉजिटिव

जबलपुर |संदीप कुमार  (Jabalpur) जिले में अब कारोना वायरस (Corona) संक्रमण के दायरे में फ्रंटलाइन के अधिकारी भी आ गए हैं। आईसीएमआर लैब (ICMR LAB) से मंगलवार को मिली कोरोना वायरस रिपोर्ट में 6 पॉजिटिव आये हैं| कलेक्टर के मुताबिक छह कोरोना पॉजिटिव केस निकले हैं उनमें एक तहसीलदार, एक सब इंस्पेक्टर और तीन पुलिस आरक्षक शामिल हैं। इसे मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है ।

तहसीलदार और एसआई पॉजिटिव, मचा हड़कम्प
बताया जा रहा है कि जो पुलिसकर्मी पॉजिटीव आए है उसमे से एक सिपाही लाइन में बाल बनाता था,जबकि एक सिपाही एडीशनल एसपी ट्रैफिक का ड्राइवर है। तहसीलदार और पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की खबर से पुलिस एवं प्रशासन में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ की रिपोर्ट निगेटिव आने से वहां कुछ राहत की सांस मिली है।

एएसआई सतीष झारिया ओमती थाना में पदस्थ हैं और कोरोना वायरस के समय नया मोहल्ला, ओमती, नौदरा ब्रिज में ड्यूटी की है। वहीं शिव राय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अगम जैन का चालक है। जबकि गोपाल पुलिस लाईन में बाल काटने का काम करता है। गिन्दु सिंह भी पुलिस लाइन में पदस्थ है। दिलीप चौरसिया गोरखपुर में तहसीलदार हैं। वे भी कोरोना वायरस के संकट में अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इन मामलों के आने से पुलिस एवं राजस्व विभाग में हड़कम्प की स्थिति बन गई है। पता चला है कि ये सभी अधिकारी कर्मचारी ने कहां-कहां ड्यूटी की थी स्वास्थ्य विभाग अब पूरी चैन पता करेगा कि कहां से ये कोरोना आया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews