जबलपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या, पुलिस पड़ताल में जुटी

जबलपुर: पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े एक युवक की हत्या, पुलिस पड़ताल में जुटी

जबलपुर।संदीप कुमार

जबलपुर में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बरेला तहसील के गाडरखेड़ा गाँव की है। हत्या का कारण तीन दिन पहले हुआ विवाद बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जबलपुर की बरेला तहसील के गाडरखेड़ा गाँव में लोग उस वक्त सकते में आ गए। जब गाँव के रहने वाले एक युवक पुष्पेंद्र पटेल की दिनदहाड़े चाकुओ से गोद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक पुष्पेंद्र के परिवार वालों का तीन दिन पहले आरोपी के परिजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद पुष्पेंद्र के परिजनों और आरोपी के परिवार वालों का गांव वालों ने समझौता करा दिया था। लेकिन तीन दिन पहले हुए विवाद से खार खाए बैठे आरोपी आकाश पटेल ने आज सुबह गांव के बाहर बने खेरमाई मंदिर के पास पुष्पेंद्र को अकेला देख उस पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। जिससे अजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर मिलते ही जब तक बरेला पुलिस मौके पर पहुची। तब तक आरोपी आकाश,पुष्पेंद्र को मौत के घाट उतारकर फरार हो चुका था..पुलिस के मुताबिक आकाश ने विवाद के चलते बेरहमी से चाकू मारकर पुष्पेंद्र की हत्या की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुष्पेंद्र की हत्या के बाद गाँव में मातम पसरा हुआ है। और गाँव वालो में आकाश और उसके परिजनों के खिलाफ नाराजगी है। लिहाजा पुलिस गाँव वालो का गुस्सा देखते हुए आरोपी को पकड़ने इलाके में नाकेबंदी के साथ आकाश के रिश्तेदारों के यहां टीम भेज रही है।..ताकि आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लोगो के गुस्से को ठंडा किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews