अवैध हथियारों की तस्करी का हब बना जबलपुर, तस्कर छप्पन गिरफ्तार

Jabalpur-become-hub-of-illegal-arms-smuggling

जबलपुर|  अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में जबलपुर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है | बावजूद इसके हथियारो की खेप जिले में आने का सिलसिला जारी है। एसटीएफ जबलपुर को मुखबिर से सूचना मिली कि भवरताल गार्डन के पास एक व्यक्ति थेले में कुछ अवैध हथियार रखे हुये बेंचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर एसटीएफ एवं थाना ओमती की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दविश देते हुये जब व्यक्ति को पकड़ा और नाम पूछा तो उसने  अपना नाम मोहम्मद अबरार उर्फ छप्पन निवासी  मोहरिया थाना हनुमानताल बताया।पुलिस ने जब छप्पन के थैले की तलाशी ली गई तो उसके  अंदर कपड़े में लिपटी हुई एक 32 बोर की पिस्टल , एक 9 एमएम की पिस्टल एवं दो रिवाल्वर तथा 05 जिंदा कारतूस रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध थाना ओमती में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। 

प्रांरभिक पूछताछ पर पकडे गए उपरोक्त आरोपी ने जिला दमोह से 15 से 20 हजार रूपये में पिस्टल खरीदकर 25 से 30 हजार रूपये मे बेचना तथां 10 से 15 हजार रूपये में रिवॉल्वर खरीदकर 15 से 20 हजार रूपये में बेचना बता रहा है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। हथियार किन-किन लोगो को बेचे है, के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है पूछताछ पर इनसे अैर भी हथियार बरामद होने की संभावना है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews