जबलपुर : टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही, जानें कब और कहाँ मारा छापा

जबलपुर : टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग की बड़ी कार्यवाही, जानें कब और कहाँ मारा छापा

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) आयकर विभाग की टीम (income tax department) ने आज एक साथ भोपाल-नरसिंहपुर सहित जबलपुर में छापामार कार्यवाही की, यह पूरी कार्यवाही टैक्स चोरी करने को लेकर की गई है, अचानक से हुई आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद से व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े…MP News: इंदौर वासियों को मिली सीएम शिवराज की सौगात! इन सुविधाओं का होगा लाभ

जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर की महाकौशल शुगर मिल के मालिक नवाब रजा सहित जबलपुर में भरत चीनानी और सुरेश हथवानी के घर कार्यालय सहित करीब 8 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है, सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि भरत और सुरेश अपने कर्मचारियों के नाम पर बैंक खाता खुलवा कर रखे हुए थे और उन्हीं खातों से पूरा व्यापार का लेनदेन किया करते थे।

यह भी पढ़े…Entertainment: किसी फिल्म को टैक्स फ्री सरकार कब करती है, यहाँ जाने

आयकर विभाग ने जबलपुर में एपीआर कॉलोनी कटंगा, गोरखपुर,गुरंदी सहित आठ ठिकानों में एक साथ छापामार कार्रवाई की है, सूत्रों के मुताबिक अभी तक करोड़ों रुपए के कर चोरी का खुलासा हुआ है, फिलहाल आयकर विभाग की कार्यवाही अभी जारी है जब यह कार्यवाही पूरी हो जाएगी तब एक बड़े कर चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews