जबलपुर में अभिलाष पांडे का विरोध, स्थानीय भाजपा नेताओं ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र

mp election 2023

MP Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर उत्तर विधानसभा सीट से अभिलाष पांडे को प्रत्याशी बनाया वैसे ही उनका विरोध शुरू हो गया। शनिवार को प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव के सामने ही भाजपा संभागीय कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद रविवार को भाजपा के नाराज नेताओं ने एक गुप्त बैठक कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मांग की है कि उत्तर विधानसभा से जिस अभिलाष पांडे को उम्मीदवार बनाया गया है वह बाहरी है लिहाजा इस पर विचार किया जाए और प्रत्याशी को तुरंत ही बदल जाए।

भाजपा नेताओं ने नड्डा को लिखा पत्र, सोशल मीडिया में वायरल 

भाजपा नेताओं के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखी गई चिट्ठी सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। उत्तर मध्य विधानसभा से प्रबल दावेदार भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित धीरज पटेरिया ने कहा कि 2018 के चुनाव के बाद से लगातार में उत्तर विधानसभा में सक्रिय हूं। उम्मीद थी कि संगठन टिकट देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उत्तर विधानसभा में सक्रिय नेता ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की चेतावनी दी 

पंडित धीरज पटेरिया ने कहा कि समर्थक मुझे पुनःनिर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए कह रहे हैं, जिसपर जल्द ही विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष को घटनाक्रम से अवगत भी करवाया गया है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews