Vaccination के बाद भी जबलपुर कलेक्टर समेत 40 कोरोना पॉजिटिव, अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप

जबलपुर कलेक्टर

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) का कहर तेजी से बरप रहा है। आए दिन विधायक-मंत्री (MLA-Minister), IAS-IPS के साथ आम आदमी तेजी से चपेट में आ रहा है।इसी कड़ी में अब जबलपुर कलेक्टर (Jabalpur Collector) कोरोना पॉजिटव (Corona Positive) पाए गए है।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार का तोहफा- MP के किसानों के लिए शुरु हुई ये योजना, जाने कैसे मिलेगा लाभ

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर अधिकारियों-कर्मचारियों (Officers-Employee) में हड़कंप मच गया है।रिपोर्ट सामने आने के बाद जबलपुर कलेक्टर ने सभी से अपील की है कि जो भी उनके संपर्क में आए है वे जांच करवाएं और क्वारंटाइन(Quarantine)  हो जाए।

मेडिकल की वायरोलाजी लैब से जारी रिपोर्ट में जबलपुर कलेक्टर के कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा करीब दो माह बाद कोरोना से एक महिला की मौत की खबर है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वही आज सोमवार को जबलपुर (Jabalpur) में करीब 40 कोरोना पॉजिटव नए केस सामने आए है।

हैरानी की बात तो ये है कि बीते महिने ही जबलपुर कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी और सभी जिलेवासियों से अपील की थी कि जब वैक्सीन (Vaccine) लगवाने की आम जन की बारी आएगी तो वैक्सीन लगवाने सभी लोग आगे आएं और जिस तरह से वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है उस पर ध्यान न दें।

जबलपुर कलेक्टर की जनता से अपील

कोरोना संक्रमण की लौटती लहर से कलेक्टर कर्मवीर शर्मा भी ग्रसित हो गए हैं। कलेक्टर ने नागरिको से अपील करते हुए कहा कि तमाम सावधानियां बरतने के पश्चात भी थोड़ी सी चूक से व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो सकता है ऐसा मेरा व्यक्तिगत अनुभव है।अतः मैं आपसे निवेदन करना चाहता हूं कि कोरोना के नियमो का बिना किसी चूक के पालन करे।

यह भी पढ़े.. GOOD NEWS: निकाय चुनावों 2021 से पहले केन्द्र का मध्यप्रदेश को बड़ा तोहफा

करोना अभी खत्म नहीं हुआ है जब तक की पूरी तरह से टीकाकरण नहीं हो जाता है तथा टीके के दो डोज़ लगाने और उसके बाद 15 दिन पूर्ण न हो जाये तब तक मास्क ही वैक्सीन का कार्य करेगी ।अतः कोरोना के बेसिक नियमों का पालन करें तथा प्रशासन को सहयोग करें।

  • मास्क अनिवार्य है लगाएं।
  • दो गज की दूरी का पालन करें।
  • भीड़ का हिस्सा ना बने।
  • हाथ सैनिटाइज करते रहें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews