सर्दी का सितम : जबलपुर कलेक्टर का आदेश, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे पांचवी तक के स्कूल

school winter vacation

Jabalpur News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की तरह ही संस्कारधानी जबलपुर भी सर्दी की चपेट में है, यहाँ भी पिछले दो तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है, सुबह के समय गलन का अहसास हो रहा है, तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, ऐसे में कलेक्टर ने छोटे बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए स्कूलों का समय बदलने के आदेश दे दिए हैं।

तापमान में अचानक आई गिरावट को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर का बड़ा फैसला

जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज आदेश जारी कर कहा कि जिले के तापमान में अचानक आई गिरावट के कारण सभी शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई, एमपी बोर्ड सहित सभी अन्य बोर्ड से सम्बद्ध सभी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की सम्भावना को देखते हुए नर्सरी से पांचवी तक के सभी स्कूल अब से सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आगामी आदेश तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। आदेश सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शालाओं पर भी लागू होगा।

देखें यहाँ आदेश

jabalpur

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews