जबलपुर : उपयंत्री और सहायक सुपरवाइजर निलंबित, निगमायुक्त ने की कार्रवाई

जबलपुर : उपयंत्री और सहायक सुपरवाइजर निलंबित, निगमायुक्त ने की कार्रवाई

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर शहर के कुछ इलाकों में सफाई व्यवस्था से नाराज निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने निरीक्षण के दौरान कार्यों में कोताही बरतने वाले उपयंत्री और एक सहायक सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें… Video : जब रितेश-जेनेलिया के बच्चों ने पैपराजी को देख किया नमस्ते, देखिये वीडियो

गुरुवार सुबह जबलपुर नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ खुद सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकले, इसी दौरान उन्हे संभाग क्रमांक 13 दयानंद सरस्वती वार्ड में गंदगी नजर आई, क्षेत्र के लोगों से पूछताछ में लोगों ने बताया कि सफाईकर्मी कई बार बोलने के बावजूद भी नहीं आते। जिस पर उन्होंने तत्काल सहायक सुपरवाईजर बबलू महतो को निलंबित करते हुए स्वच्छता उप पर्यावेक्षक सियाराम कुशवाहा का भी तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसी प्रकार भवन शाखा में नागरिकों के नक्शा पास करने के कार्यों में विलंब करने और कार्यों में रूचि न लेने के आरोप में उपयंत्री आशीष पाटकर को निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा निलंबित किया गया है। इसके साथ ही निगमायुक्त ने चेतावनी देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें और समय-सीमा में कार्यों को पूरा करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews