जबलपुर- ऑटो में नाबालिग से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, युवक की ई रिक्शा चालक ने ही जमकर उतारी खुमारी

शराबी युवक घमापुर से रिक्शा में बैठा था और साथ में बैठी बच्ची के बाल खींचते हुए उसके साथ अभद्रता कर रहा था जब साथ बैठी महिलाओं ने उसको समझाईश दी तो वह महिलाओं से भी उलझ पड़ा।
जबलपुर-नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले युवक की ई रिक्शा चालक ने की पिटाई

JABALPUR NEWS : जबलपुर के घमापुर से तीन पत्ती की ओर जा रहे ई रिक्शा में सवार नशे में धुत्त एक युवक ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ कर दी, बच्ची के द्वारा विरोध करने पर ई रिक्शा चालक ने युवक को कलेक्टर चौराहे पर उतार दिया इसके बाद युवक ई रिक्शा चालक से ही भिड़ गया।  ई रिक्शा चालक के समझाने के बावजूद जब युवक मौके से हटा नहीं तो ई रिक्शा चालक ने उसकी पिटाई कर दी बीच सड़क पर हुई मारपीट के मंजर को देखने के लिए तमाशबीनो की भीड़ लग गई।

महिलाओं,बच्चियों से की अभद्रता 

रिक्शा चालक ने बताया कि शराबी युवक घमापुर से रिक्शा में बैठा था और साथ में बैठी बच्ची के बाल खींचते हुए उसके साथ अभद्रता कर रहा था जब साथ बैठी महिलाओं ने उसको समझाईश दी तो वह महिलाओं से भी उलझ पड़ा, लिहाजा कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंच कर चालक ने उसे रिक्शे से उतारा और जाने के लिए कहा इसके बाद शराबी ने गाली गलौज शुरू कर दी थी।

पुलिस भी पहुंची मौक़े पर

मारपीट की इस घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे एक एएसआई भी भीड़ देखकर रुक गए और उन्होंने रिक्शा चालक और सवारियों से घटना की जानकारी ली और साथ ही पीसीआर वैन को भी फोन करके मौके पर बुला लिया लेकिन तब तक शराबी युवक वहां से भाग चुका था|

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews