जबलपुर ईओडब्ल्यू ने तीन ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर दर्ज की एफआईआर

जबलपुर ईओडब्ल्यू ने तीन ट्रांसपोर्ट कारोबारियों पर दर्ज की एफआईआर

Jabalpur News : आरटीओ के प्रतिवेदन पर जबलपुर ईओडब्ल्यू ने आज तीन ट्रांसपोर्ट कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीनों ही ट्रांसपोर्ट कारोबारी जबलपुर के रहने वाले हैं जिन्होंने की टैक्स चोरी करते हुए शासन को करोड़ों का नुकसान पहुंचा था।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक चेरीताल निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी महेंद्र सिंह ठाकुर, त्रिलोक सिंह ठाकुर और मुन्नीबाई ठाकुर ने जो ट्रक खरीदे थे। सभी ट्रक से अच्छा खासा मुनाफा कमाया और फिर आरटीओ की बिना जानकारी के ही सभी 9 ट्रक को कबाड़ियों के यहां स्क्रैप पर भेज दिया। ईओडब्ल्यू ने अभी तक की जांच में पाया है कि ट्रांसपोर्ट कारोबारीयों ने एक करोड़ 7 लाख रुपए का शासन को नुकसान पहुंचा है।

ईओडब्ल्यू एसपी आरडी भारद्वाज ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने 9 ट्रक को कमर्शियल वाहनों के रूप में उपयोग किया और बकाया टैक्स बिना ही उन्हें कबाड़ में भेज दिया। फिलहाल ईओडब्ल्यू ने कारोबारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews