जबलपुर-अपने बच्चे के शव को सीने से लगाकर घूम रही मादा बंदर, करंट से हुई थी मौत

Monkey in dreams

JABALPUR NEWS : जबलपुर में एक मादा बंदर गढ़ा बाजार में दो दिनों से अपने मृत बच्चे को लेकर घूम रही है। स्थानीय लोगों ने मृत बच्चे को अलग करने की कोशिश की पर वह किसी के पकड़ में नहीं आई। जहां-जहां मां मृत बच्चे को लेकर जाती, वहां बंदरों का झुंड भी साथ होता। वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि कोई भी जानवर अपने बच्चे को मृत नहीं समझता है। यही वजह है कि ये मादा बंदर भी उसे अपने सीने से लगाए हुए है।

[dgv_vimeo_video id=”899881723″]

संक्रमित हुआ शव 

दो दिन हो गए है शव संक्रमित भी हो गया है। मृत बच्चे के शव के कारण क्षेत्र में संक्रमण भी फैल रहा है । बताया जा रहा है कि गढ़ा बाजार में रहने वाले कई लोगों ने मां से मृत बच्चे को अलग करने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।

बिजली के करंट की चपेट में आया बच्चा 
वन्य प्राणी विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि मादा बंदर के बच्चे की दो दिन पहले उछल-कूद करते हुए बिजली के करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई थी। जैसे-तैसे बच्चा करंट की चपेट से तो बाहर आ गया, पर उसकी मौत हो गई। मादा बंदर को ये यकीन नहीं था कि उसके बच्चे की मौत हो गई है। यही कारण है कि वो अपने मृत बच्चे को लेकर यहां-वहां घूम रही है। अगर जल्द ही मृत बच्चे को लेकर उसका अंतिम संस्कार नहीं किया तो क्षेत्र के अन्य जानवरों में भी संक्रमण फैल सकता है। गढ़ा बाजार में रहने वाले लोगों ने नगर निगम और वन विभाग की टीम से मांग की है कि जल्द से जल्द मादा बंदर का रेस्क्यू करते हुए उसके साथ रह रहे मृत बच्चे को अलग करा जाए।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews