Jabalpur वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन की लकड़ी बरामद, आरा मशीन किया सील

Jabalpur वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन की लकड़ी बरामद, आरा मशीन किया सील

Jabalpur News : जबलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरा मशीन को सील कर दिया है। साथ ही एक गाड़ी में लोड अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, वन विभाग की टीम को देखते ही मौके से मौजूद कर्मचारी और गाड़ी चालक फरार हो गया। जिसके बाद रेंजर ने आरा मशीन के मालिक को बुलाया तो वह अवैध लकड़ियों की जानकारी नहीं दे पाया। फिलहाल, आगे की कार्रवाई जारी है।

शक के आधार पर हुआ खुलासा

दरअसल, मामला रात के करीब 1 बजे की बताई जा रही है। वन विभाग की टीम महानद्दा के पास गश्त कर रही थी। तभी उन्हें आरा मशीन की आवाज सुनाई दी। तब शक के आधार पर डिप्टी रेंजर दशरथ सिंह ठाकुर द्वारा इसकी जानकारी रेंजर अपूर्व शर्मा को दी गई। जानकारी मिलते ही रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि एक गाड़ी में सागौन की लकड़ी लोड थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि लकड़ी अवैध रूप से जंगल में लाकर यहां पर उसकी चिराई की जानी थी।

रेंजर ने दी ये जानकारी

जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले लोगों पर वन विभाग धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, आरा मशीन सील कर दिया गया है- अपूर्व शर्मा, रेंजर

संदीप कुमार, जबलपुर
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews