जबलपुर: शादी से पहले दूल्हे को पीटा, फिर घर में घुसकर किया हंगामा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें खबर

एमपी के जबलपुर में शादी से पहले दूल्हे और उसके घर वालों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लड़कों ने घर में घुसकर हंगामा किया और मारपीट की। हालां​कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jabalpur

अगर घर में शादी का माहौल चल रहा हो और पूरा घर मेहमानों से भरा हो, तभी इस बीच कुछ लोग आकर मारपीट कर शादी में रुकावट पैदा करें तो क्या होगा? ऐसा ही कुछ मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर से सामने आया है। जहां दूल्हे के घर में शादी का खुशनुमा माहौल था, घर वाले और मेहमान खुशियां मना रहे थे कि तभी अचानक 30 से 40 लड़के घर में घुस आए और जमकर मारपीट करने लगे और धमकी दी।

बता दें कि लड़कों ने मारपीट के साथ खुलेआम धमकी दे डाली कि अगर बारात लड़की के घर पहुंची तो अंजाम ठीक नहीं होगा। इसके बाद दूल्हे के घर वालों में डर बैठ गया। इस घटना के असर इतना हुआ कि न तो बारात गई और न की घर पर कोई कार्यक्रम आयोजित हुआ।

एसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार

घटना के बाद पीड़ित परिवार और दुल्हन गोराबाजार थाने पहुंचे तथा आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और दोबारा शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद से दूल्हा लापता है। साथ ही, घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें यह पूरा मामला जबलपुर के गोराबाजार क्षेत्र का है। जहां दूल्हा रहीम खान की शादी जबलपुर की एक युवती के साथ पक्की हो गई थी। दोनों परिवारों में जश्न का माहौल था। दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ ही ये शादी हो रही थी। तभी 12 जुलाई की शाम को दूल्हा रहीम अचानक किसी काम से बाहर गया था। इस बीच दूल्हे के पास एक कॉल आता है और उससे नाम पूछता है, जिसके बाद वह बताता है कि वह कटंगा आया हुआ है, तभी कुछ देर बाद तीन से चार लड़के उसके पास आते है, और धमकी देते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना को लेकर रहीम की बहन रोशन आरा ने बताया कि हमला करने वाले लड़के का नाम आदित्य बैन है, जो कि बेलबाग का रहने वाला है, जिसने भाई की मंगेतर को भी कॉल कर धमकी देते हुए कहा था कि अगर तू मेरी नहीं हुई तो किसी और को भी तेरा होने नहीं दूंगा।

दूल्हे के घर पर हंगामा और हमला

दूल्हा रहीम के परिजनों ने डीएसपी को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 12 जुलाई को रहीम पर हमला करने के बाद रात करीब 8 से 9 बजे आचानक ही 30 से 40 लड़के घर में घुसे और जमकर हंगामा और मारपीट की। आरोप है कि घर में पुरुषों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर उपद्रवियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की, मारपीट की और घर में आग लगाने का भी प्रयास किया। इस दौरान बीच-बचाव करने वाली महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया गया। परिजनों का दावा है कि उनके पास इस घटन के पुख्ता सबूत मौजूद हैं।

परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

बता दें कि इस घटना के बाद ​स्थानीय गोराबाजार पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों ने कहा कि थाने में शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे उनका हौसला बुलंद है। डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews