Jabalpur News: हाईकोर्ट ने सीधी एसपी को दिया निर्देश, याचिकाकर्ता की शिकायत पर गंभीरता से करें कार्रवाई

mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

Jabalpur News : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सीधी एसपी को निर्देश दिए हैं कि याचिकाकर्ता की शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करें। हाईकोर्ट ने यह भी कहा है कि कार्रवाई करने के बाद जल्द-से-जल्द रिपोर्ट भी पेश करें। अगर जांच के दौरान पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी करें।

ये था मामला

दरअसल, सीधी निवासी सुधीर यादव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए आरोप लगाया कि उसके साथ शहर के कुछ रसूखदार लोगों ने मारपीट की। जिसकी शिकायत करने जब वह कोतवाली थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे थाने से भगा दिया। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट को यह भी बताया कि सीधी पुलिस लगातार आरोपियों को बचाने में जुटी रही और जब पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की तो मजबूत होकर उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। वहीं, मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय द्विवेदी की कोर्ट ने सीधी एसपी को निर्देश दिए हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews