जबलपुर हाईकोर्ट का आदेश, गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ विवादित वीडियो को हटाएं

mp high court

final decision on the candidature and eligibility of men in nursing college

Jabalpur News : बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर चल रहे विवादित वीडियो को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है इस याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने गूगल, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर को विवादित वीडियो हटाने के निर्देश दिए हैं और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

यह है मामला

दरअसल, गोटेगांव निवासी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयाई रंजीत पटेल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि सोशल मीडिया बिना जांच परखे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ वीडियो प्रचारित कर रहा है याचिका में आरोप लगाया गया कि पूर्व विधायक आरडी प्रजापति की विवादित टिप्पणी के कंटेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जबकि नियम के मुताबिक बिना जांच परख कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।

इस तरह की वीडियो से उनकी आस्था को चोट पहुंच रही है। क्योंकि शास्त्रों के मुताबिक भी गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है और उनके गुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट्स चलाए जा रहे हैं हाईकोर्ट ने याचिका में उठाए मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को विवादित वीडियो हटाने का निर्देश दिया है और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews