Jabalpur Hospital Fire Case : फरार अस्पताल संचालक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दायर की याचिका

Jabalpur Hospital Fire Case : फरार अस्पताल संचालक ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए दायर की याचिका

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल अग्निकांड में 8 लोगों की मौत के बाद फरार हुए अस्पताल संचालक हाईकोर्ट की शरण में पहुंच गए हैं। न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के 4 में 1 संचालक, डॉक्टर निशिथ गुप्ता ने जबलपुर हाईकोर्ट में अपनी अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। याचिका में डॉक्टर निशिथ गुप्ता ने अपने आपको बेकसूर बताते हुए जांच में सहयोग करने की शर्त पर गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत दिए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़े…खूबसूरती में इन एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती है Aishwarya Rai की भाभी, देखें तस्वीरें

हाईकोर्ट में दायर डॉक्टर निशिथ गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है। गौरतलब हैं कि अग्निकांड में 8 जान लेने वाले जबलपुर के न्यू लाइफ मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के 4 संचालक हैं जिनकी अस्पताल में 25-25 % की हिस्सेदारी है। डॉक्टर निशिथ गुप्ता के अलावा, डॉक्टर सुरेश पटेल, डॉक्टर संजय पटेल और डॉक्टर संतोष सोनी शामिल हैं।

यह भी पढ़े…चाय से बढ़ाएं अपने चेहरे की खूबसूरती, बालों की चमक भी हो जाएगी दोगुनी

डॉक्टर संतोष सोनी को जबलपुर पुलिस ने कल ही उमरिया से गिरफ्तार कर लिया था जबकि निशिथ, सुरेश और संजय अब तक फरार हैं। आरोपी अस्पताल संचालकों पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews