जबलपुर: थाने के सामने हो रहा था अवैध आरा मशीन का संचालन, वन विभाग ने जब्त की जलाऊ लकड़ियां

जबलपुर में वन विभाग ने अवैध आरा मशीन और लकड़ी की टाल पर कार्रवाई की है। यहां से बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ियां जब्त की गई है।
Jabalpur

जबलपुर में अवैध आरा मशीन और लड़कियों की टाल पर लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है। लगभग दो हफ्ते पहले ही एक जगह चल रही अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई की गई थी। अब एक बार फिर वन विभाग द्वारा अवैध आरा मशीन और लकड़ी की टाल पर कार्रवाई की गई है।

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि यह कार्रवाई गौर पुलिस चौकी के ठीक सामने की गई है। लंबे समय से यहां पर अवैध रूप से आरा मशीन चलाई जा रही थी लेकिन पुलिस को इस बारे में जानकारी नहीं लगी। स्थानीय लोगों को शिकायत के आधार पर जब यहां छापा मार कार्रवाई की गई तब पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जब्त की गई मशीन और लकड़ियां

मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक जब वन विभाग की टीम यहां पहुंची। तब मौके पर एक अवैध आरा मशीन के साथ बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ियां मिली। लंबे समय से यहां पर मशीन चला कर लड़कियां काटने और बेचने का काम किया जा रहा था। इस टाल का संचालन अमरजीत सिंह उर्फ बंटी ठाकुर कर रहा था।

चल रही जांच

इस टाल पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने मशीन और सारा सामान तो जब्त कर लिया है। लेकिन जांच अभी भी जारी है। टीम यह पता करने में जुटी हुई है कि आखिरकार यह आरा मशीन और टाल किसके संरक्षण में संचालित हो रहा था। इसका थाने के सामने होना अपने आप में एक बड़ा सवाल है। यही वजह है कि मामले की अच्छी तरह से जांच करने के बाद संबंधितों पर आगे की कार्रवाई होगी।

ड्यूटी पर कर्मचारी

इस मामले में जानकारी देते हुए डीएफओ पुनीत सोनकर ने कहा है कि जो भी लकड़ी बरामद हुई है वह अधिकतर जलाऊ है। अभी बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में इन्हें डिपो तक भेजना काफी मुश्किल है। इनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews