जबलपुर जेल में गांजे की तस्करी करने वाला जेल प्रहरी फरार

जबलपुर जेल में गांजे की तस्करी करने वाला जेल प्रहरी फरार

जबलपुर, संदीप कुमार।  नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में बीते 9 फरवरी को गांजा तस्करी करने के मामले में शनिवार को सिविल लाइन थाने में एफ आई आर दर्ज की गई है, जेल प्रबंधन की विभागीय जांच के बाद आज सिविल लाइन थाने में आरोपी राजेंद्र राठौर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है लेकिन अब तक आरोपी राजन राठौर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है बताया जा रहा है कि एफआईआर होने से पहले ही आरोपी राजेंद्र राठौर फरार हो चुका है।

यह भी पढ़े.. फिर से दिखाएंगे टाइगर श्रॉफ हीरोपंती , फिल्म “हीरोपंती 2 ” इस ईद होगा रिलीज

जेल में बंद कैदियों करता था गांजा की तस्करी।

फरार राजेंद्र राठौड़ जो खुद सेंट्रल जेल में पहरी का काम करता था और दो जेल में बंद कैदियों को गांजा सप्लाई करने का काम किया करता था 9 फरवरी को भी वह अपने पैकेट में 10 पुड़िया गांजा रखकर जेल के अंदर सप्लाई करने जा रहा था तभी जेल की गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने कैसी उसकी चेकिंग की तो वह आनाकानी करने लगा जब जबरदस्ती करके उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से 10 गाँजे की पुड़िया बरामद की गई।

यह भी पढ़े.. जब दोस्त के कारण ही छात्र का हावर्ड यूनिवर्सिटी में निरस्त हुआ एडमिशन

आरोपी को क्यों नहीं किया गया था गिरफ्तार।

जबलपुर सेंट्रल जेल के अंदर प्रहरी द्वारा कैदियों को गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तार करने के बाद आखिर आरोपी को क्यों छोड़ दिया गया था, सवाल यह भी उठता है कि आखिर विभाग को जांच करने में इतना समय क्यों लग गया, यदि आरोपी को उसी वक्त हिरासत में लेकर नहीं छोड़ा जाता तो आज आरोपी फरार नहीं होता, ऐसे में जेल प्रबंधन की कार्रवाई सवाल उठना लाजमी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews