जबलपुर: कटंगी में नशे में धुत 2 महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लोटकर किया हंगामा

जबलपुर के पास कटंगी क्षेत्र में कबाड़ बीनने वाली दो महिलाओं ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। बीच सड़क पर अजीब हरकतें करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जबलपुर: कटंगी में नशे में धुत 2 महिलाओं का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क पर लोटकर किया हंगामा

जबलपुर। जिले से करीब 35 किलोमीटर दूर कटंगी बस स्टैंड क्षेत्र में रविवार रात दो महिलाओं ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। नशे में धुत होकर दोनों महिलाएं बीच सड़क पर लोटने लगीं और अजीब हरकतें करने लगीं। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो वे गाली-गलौच पर उतर आईं। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

कबाड़ बीनने आई थीं कटंगी

जानकारी के अनुसार, तीनों महिलाएं जबलपुर के बाबा टोला की रहने वाली हैं और कबाड़ बीनने का काम करती हैं। वे कुछ दिनों से कटंगी क्षेत्र में घूम-घूमकर कचरा इकट्ठा कर रही थीं और रात में बस स्टैंड पर ही सो जाती थीं। रविवार को भी वे दिन भर काम करने के बाद बस स्टैंड पर रुकी थीं।

शराब पीकर आपस में ही भिड़ गईं

महिलाओं के साथ मौजूद चांदनी नाम की एक युवती ने बताया कि तीनों कचरा बीनने के लिए कटंगी आई थीं। रविवार रात दो महिलाओं ने साथ में शराब पी और उसके बाद उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि वे एक-दूसरे से गाली-गलौच करने लगीं और नशे में सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया।

“हम कचरा बीनने का काम करते हैं, इसलिए कटंगी आए थे। यहां पर दोनों ने साथ में शराब पी और फिर एक-दूसरे से विवाद करने लगीं। ये नशे में इस कदर धुत थीं कि किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थीं।” — चांदनी, महिला की साथी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिलाएं नशे में इतनी धुत थीं कि वे जमीन पर लोट रही थीं। कुछ अन्य महिलाओं ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी वे नहीं उठीं। हंगामा बढ़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह महिलाओं को उठाया और उन्हें इलाज के लिए कटंगी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पुलिस ने उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews