
Jabalpur COD Lance Naik Death : मध्यप्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो (COD) में पदस्थ लांस नायक दीपेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपेश का पिछले तीन दिनों से इलाज जारी था, दरअसल दीपेश ने पिछले दिनों खुद को गोली मार ली थी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान आज शुक्रवार को मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल लांस नायक को पहले मिलिट्री हॉस्पिटल और उसके बाद फिर निजी जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। दीपेश मूलत: छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और 15 दिन पहले ही छुट्टी से लौट कर वापस जबलपुर आया था। तीन दिन पहले दीपेश ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी।
अकेला रहता था दीपेश
दीपेश कुमार यादव बिलासपुर के रहने वाले थे और सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो में लांस नायक के पद पर पदस्थ थे, दीपेश कुछ दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी पर लौटा था, उसके साथियों की माने तो घर से लौटने के बाद से वह बेहद उदास था। दीपेश की ड्यूटी क्यूआरटी इकाई में लगी थी, दीपेश को अनिल के साथ पोस्ट में लगी गार्ड को लेने बस लेकर जाना था, मंगलवार की दोपहर गार्ड कमांडर ने जब ड्यूटी पर जाने के लिए दीपेश के पलंग में गए तो वह गायब था, कुछ ही देर बाद जब दीपेश को तलाश किया गया तो वह साइकिल स्टैंड के पास अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके गले से खून बह रहा था, दीपेश ने खुद को गले में गोली मार ली थी, गार्ड कमांडर और दीपेश कुमार के साथी उसे आनन-फानन में मिलिट्री हॉस्पिटल ले गए जहां पर हालत गंभीर होने के चलते उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दीपेश ने दम तोड़ दिया।
