
JABALPUR NEWS : जबलपुर में मंगलवार की रात करीब 9 बजे करमेता के पास स्थित ट्रांसफार्मर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गोदाम में आग लगने की जैसे ही स्थानीय लोगों को जानकारी लगी तो उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा गाड़िया पहुंची और आग पर काबू पाया। गोदाम में भीषण आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं लगी है। गोदाम के आसपास आधा दर्जन से अधिक घर है। जैसे ही आग लगी तो लोग अपने घरों से निकल आए।
उठे कई तरह के सवाल
जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात अचानक की ट्रांसफार्मर गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और फिर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही माढ़ोताल थाना पुलिस का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। गोदाम में आग कैसे लगी है इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है। इधर लंबे समय से बीच कॉलोनी में ट्रांसफार्मर गोदाम के संचालित होने को लेकर अब कई तरह के सवाल भी खड़े होने लगे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”917203459″]
घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं
पुलिस के मुताबिक यह गोदाम अबीर पाराशर का है जो की बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करता है। बिजली विभाग के खराब ट्रांसफार्मर को सुधारने का काम किया जाता है। गोदाम में आग कैसे लगी है अभी इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि गोदाम संचालक अबीर पाराशर से दस्तावेज मांगे गए हैं। जिस दौरान गोदाम में आग लगी थी उसे तो उसे समय कुछ ट्रांसफार्मर के फटने की भी जानकारी है राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
