जबलपुर डबल मर्डर: 24 घंटे में नही मिला कोई सुराग, आरोपियों पर 10 हजार का इनाम

murder

जबलपुर। संदीप कुमार।
माढ़ोताल के आगासौद गांव में दिव्यांग युवक और उसकी 3 साल की बेटी की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपियो का 24 घंटे से ज्यादा का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश करने में जुटी है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ पूरी तरह से खाली हैं हालांकि एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आरोपियों पर 10000 रु का इनाम जरूर घोषित किया है साथ ही सीएसपी रोहित काशवानी के नेतृत्व में माढ़ोताल थाना और क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की गई है जो कि आरोपियों को तलाश कर रही है। अभी तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि मृतक दिव्यांग सुशील गौड़ की घर पर ही एक छोटी सी किराने की दुकान थी और दुकान के गल्ले से हजारों रुपए का हिसाब किताब लिखी पर्ची पुलिस के हाथ लगी है। हिसाब में लिखा हुआ है कि किसको कितने रुपए दिए गए थे और किससे कितने रु लेने है। हिसाब किताब की पर्ची देख कर पुलिस को अंदेशा है कि मृतक दिव्यांग सुशील गौड़ चोरी-छिपे सट्टे का काम भी किया करता था। घटना वाली रात को मृतक दिव्यांग ने आगासौद गांव के सरपंच सनत सिंह को फोन भी लगाया था सरपंच उस समय बरगी से लौट रहे थे सुशील उनसे कुछ जरूरी बात करना चाह रहा था पर सरपंच के रास्ते में होने के चलते फोन कट गया और जब सुबह सरपंच गांव पहुंचे तो यह हादसा हो चुका था। पुलिस की जांच में एक बिंदु और सामने आया है कि मृतक सुशील गौड़ की हत्या अचानक नहीं बल्कि एक योजना बनाकर की गई है। हत्या करने वालों को यह पता था कि सुशील की 3 साल की बेटी बड़े भाई शंकर की चहेती है और ज्यादातर समय उसी के साथ रहती है ऐसे में आरोपियों ने यह अंदाजा लगाया होगा कि सुशील घर पर अकेला है लेकिन जब हत्यारे उसके पास पहुंचे तो बच्ची भी साथ में सोती हुई मिली लिहाजा दोनों की ही आरोपियों ने हत्या कर दी। फिलहाल आरोपियों को तलाश करने के लिए पुलिस की टीम जबलपुर सहित अन्य जिलों में भी घूम रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews