एक और मिला कोरोना संदिग्ध युवक, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

एक और मिला कोरोना संदिग्ध युवक, आईसोलेशन वार्ड में भर्ती

जबलपुर।संदीप कुमार।कोरोना वायरस को काबू करने में जबलपुर का जिला प्रशासन काफी हद तक सफल हुआ है।20 मांर्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव आए मरीज के साथ अभी तक 4 पॉजिटिव मरीजो को ठीक होने के बाद घर के लिए रेफर कर दिया है पर इस बीच एक ओर कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज मिलने के बाद जबलपुर जिला प्रशासन सख्ते में आ गया है हालांकि अभी उसकी रिपोर्ट नही आई है इसलिए ये कहना भी जल्दबाजी होगी कि उस व्यक्ति में किस तरह के लक्षण है।जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार की देर रात सूचना मिलने में मंडला जिले के नारायणगंज इलाके पर पहुँची थी जहाँ एक युवक मिला था।पता करने पर पाया गया कि युवक मूलतः बिहार के भागलपुर का रहने वाला है और दिल्ली गया हुआ था।युवक दिल्ली से पैदल चलकर जबलपुर होते हुए मंडला जिले के नारायणगंज पहुँचा था।स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जाँच के लिए मेडिकल कॉलेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है।युवक का सेम्पल आईसीएमआर भेजा गया है।हालांकि जब तक उसकी रिपोर्ट नही आती तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।बहरहाल अभी 28 वर्षीय युवक आईसोलेशन वार्ड मे भर्ती है जिसका ईलाज जारी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews