जबलपुर पुलिस की कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

जबलपुर पुलिस की कार्रवाई, पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का भंडाफोड़

जबलपुर। संदीप कुमार।
क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस ने पेट्रोल और डीजल के अवैध कारोबार का भांडा फोड़ किया।लंबे समय से चल रहे अवैध तेल के खेल में एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढाबे में लंबे समय से डीजल से भरे टैंकरों को काटकर उसमें भरे डीजल- पेट्रोल की चोरी का काम यह गिरोह करता था। मौके से पुलिस को चार टैंकर और ड्रामों में भरा करीब 14 हजार मिलावटी डीजल और पेट्रोल मिला है साथ ही पुलिस ने 45000 नगद भी जप्त किए हैं ।जानकारी के मुताबिक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर गांव के पास एक पुराने ढाबे के पीछे टैंकरों की कटिंग कर डीजल और पेट्रोल की चोरी कर उसमें केरोसिन मिक्स किया जा रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच और गोसलपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर इस बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके से डीजल टैंकर के अलावा करीब 40 ड्रामों में भरा डीजल,पेट्रोल केरोसिन के साथ मशीन पाइप मौके से बरामद किया है। पुलिस ने भेड़ाघाट निवासी मनीष सोनी जो कि इस कारोबार का संचालक है उसके अलावा रीवा निवासी टैंकर चालक श्रीकांत यादव एवं भेड़ाघाट निवासी लोक राम पटेल को गिरफ्तार कर धारा 379, 420 विस्फोटक अधिनियम का भंडारण एवं खाद्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews