नगर निगम चुनाव में 278 पार्षद उम्मीदवारों ने निर्वाचन व्यय नही किया प्रस्तुत, होगी कार्रवाई

urban body election

जबलपुर,संदीप कुमार। जबलपुर नगर निगम (jabalpur nagar nigam) में पार्षद का चुनाव लड़ रहें 278 पार्षद उम्मीदवारों ने निर्देश के बाद भी अभी तक चुनाव व्यय का ब्यौरा जिला निर्वाचन को प्रस्तुत नहीं किया है। जिला निर्वाचन आयोग अब ऐसे उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। आयोग ने 30 जून तक का सभी प्रत्याशियों का समय दिया है।

यह भी पढ़े…मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत

जबलपुर नगर निगम के महापौर के लिए 11 उम्मीदवार एवं पार्षद पद के लिए 642 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है जिसमे से अभी तक 278 प्रत्याशी ने व्यय प्रस्तुत नही किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक पार्षद पद के 278 उम्मीदवारों का निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत अभी तक नहीं किया गया है। उन्हें सूचना पत्र जारी कर 30 जून को अनिवार्य रूप से अपना व्यय लेखा प्रस्तुत करने कहा गया है। यदि ये अभ्यर्थी इस दिन भी व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में उनके विरूद्ध मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम 1956 की धारा 14 (ग) के अधीन कार्यवाही की जायेगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews