जबलपुर: बिना अनुमति के बाहर घूमने वालो का होगा लायसेंस रद्द, दर्ज होगी FIR

जबलपुर: बिना अनुमति के बाहर घूमने वालो का होगा लायसेंस रद्द, दर्ज होगी FIR

जबलपुर।संदीप कुमार।

राजधानी भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ जबलपुर की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं… हैल्थ डायरेक्टर के पद पर काम कर रहीं लेडी डॉक्टर को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भोपाल में ही क्वारेंटाईन कर दिया गया है… कोरोना पॉजिटिव पाई गईं महिला डॉक्टर बीती 16 मार्च को अपने पैत्रिक निवास जबलपुर भी आईं थीं.. ऐसे में स्वास्थय विभाग ने ऐहतियात बरतते हुए लेडी डॉक्टर के जबलपुर निवासी परिजनों के भी सैंपल लिए हैं… साथ ही साथ लेडी डॉक्टर के 4 परिजनों को उनके घर पर ही क्वारेंटाईन किया गया है… जबलपुर कलेक्टर भरत यादव का कहना है कि अब स्वास्थय विभाग का अमला लेडी डॉक्टर के परिजनों की सेहत पर निगरानी रखेगा और अगर उनमें कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया जाएगा….. इधर जबलपुर में सेवाएं देने इंदौर से आए कुछ डॉक्टर्स को भी हॉस्पिटल में क्वारेंटाईन किया गया है.. इंदौर से लौटे डॉक्टर्स में अगर 14 दिन की अवधि में कोरोना के कोई सिमटम्स नहीं दिखते हैं तो उनकी सेवाएं स्वास्थय विभाग द्वारा जबलपुर में ली जाएंगी….. जबलपुर कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सेहत में सुधार हुआ है… जबलपुर में कुल 8 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिनमें से 3 मरीजों को ठीक होने पर रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जबकि एक और मरीज को ठीक होने पर आज, अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है… कलेक्टर के मुताबिक बाकी 4 मरीजों की सेहत में भी सुधार हुआ है जिससे आने वाले दिनों में उन्हें भी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews