Jabalpur News : चलती कार में अचानक लग गई भीषण आग, ड्राइवर ने सूझबूझ से बचाई परिवार की जान

वहां पर एक पेट्रोल पंप भी था, लिहाजा नीरज दौड़कर पेट्रोल पंप गया और उनसे मदद के लिए अग्निशमन यंत्र मांगा, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक ने उसे अग्निशमन यंत्र नहीं दिया। इसके चलते कुछ ही देर में नीरज जैन की कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई।
fire car

Jabalpur News : मंगलवार की दोपहर 3 बजे पाटन से जबलपुर आते समय गुरु पिपरिया गांव के पास स्थित एक पेट्रोल-पंप के पास अचानक ही एक कार में आग लग गई। आग लगते ही कार में बैठा जैन परिवार बाहर उतरा और आग बुझाने का प्रयास करने लगा। कार मालिक ने आग बुझाने के लिए पेट्रोल-पंप से अग्निशमन यंत्र भी मांगा पर उन्होंने मदद नहीं की। देखतें ही देखतें कार जलकर खाक हो गई।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा हैं कि जबलपुर में रहने वाला जैन अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ पाटन से जबलपुर आ रहा था, तभी गुरु पिपरिया गांव के पास कार में आग लग गई। जबलपुर निवासी नीरज जैन ने बताया कि वह शादी में शामिल होने के लिए सागर परिवार के साथ गया था, वापस जबलपुर लौटते समय जैसे ही गाड़ी गुरु पिपरिया गांव के पास पहुंची तो अचानक की उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और कार में आग लग गई। कार में आग लगने के बाद नीरज ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को बाहर निकाला और प्कार से दूर खड़ा हो गया।

jabalpur news

जिस जगह नीरज की कार में आग लगी थी। वहां पर एक पेट्रोल पंप भी था, लिहाजा नीरज दौड़कर पेट्रोल पंप गया और उनसे मदद के लिए अग्निशमन यंत्र मांगा, लेकिन पेट्रोल पंप संचालक ने उसे अग्निशमन यंत्र नहीं दिया। इसके चलते कुछ ही देर में नीरज जैन की कार जलकर पूरी तरह से राख हो गई। अच्छी बात यह है कि घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। लेकिन कर पूरी तरह से चलकर खाक हो गई।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews