Jabalpur News : नशे के सौदागर के तीन मंजिला आलीशान घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Jabalpur News : नशे के सौदागर के तीन मंजिला आलीशान घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Jabalpur News :  जबलपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही की और नशे के सौदागर शहजाद उर्फ़ कंजा का तीन मंजिला आलीशान मकान को जमींदोज किया। आरोपी शहजाद उर्फ कंजा के खिलाफ हनुमानताल थाने में 15 से अधिक मामले मारपीट , ड्रग्स और जुआ खिलाने के दर्ज हैं।

गौरतलब है कि आरोपी ना सिर्फ युवाओं को नशे का आदि बनाया करता था, बल्कि महंगे दामों में उन्हें नशे का इंजेक्शन भी उपलब्ध करवाया करता था। जिला कलेक्टर के निर्देश पर माफिया विरोधी अभियान चलाते हुए आज यह कार्यवाही की गई।

खास बात यह है कि आरोपी कंजा ने हनुमानताल के चांदनी चौक की सकरी गलियों में सरकारी जमीन पर कब्जा किया और उसमें तीन मंजिला आलीशान बिल्डिंग तान दी थी। सीएससी अखिलेश कौर ने बताया कि सकरी गलियां होने के चलते मशीन यहां तक लाना मुमकिन नहीं था लिहाजा मजदूरों से मकान करवाया जा रहा है।

फिलहाल आरोपी शहजाद उर्फ कंजा जमानत पर जेल से बाहर है जिसके खिलाफ अब जिला प्रशासन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने की तैयारी में जुट गई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews