Jabalpur News : कुकर फटने से आंगनवाड़ी सहायिका हुई घायल, इलाज जारी

Jabalpur News : कुकर फटने से आंगनवाड़ी सहायिका हुई घायल, इलाज जारी

Jabalpur News : जबलपुर के पाटन जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमोद के आंगनबाड़ी केंद्र में कुकर फटने की वजह से बच्चों के लिए खाना बना रही सहायिका बुरी तरह घायल हो गई। घायल हुई सहायिका को इलाज के लिए पाटन के सरकारी अस्पताल भेजा गया जहां हालत गंभीर होने के कारण सहायिका को जबलपुर के मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।

यह है मामला

दरअसल, घटना आज सुबह की है। ग्राम खमोद के आंगनबाड़ी केंद्र में रोजाना की तरह आंगनबाड़ी भवन में बच्चों के लिया खाना बन रहा था तभी कुकर में अचानक ब्लास्ट हुआ और खाना बना रही सहायिका घायल हो गई। अच्छी बात यह रही की घटना के दौरान उसी परिसर में स्थित ग्राम पंचायत भवन में जनसमस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों की बैठक चल रही थी।

और घटना के बाद वहां मौजूद कृषि अधिकारियों ने अपने वाहन से घायल सहायिका को तत्काल अस्पताल भेजा। फिलहाल सहायिका सोमवती बाई का इलाज जारी जारी है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews