Jabalpur News : मासूम बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने शराब दुकान में लगाई आग, हजारों का माल जलकर खाक

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर पनागर थाना के जलगांव में देर रात ग्रामीणों ने शराब दुकान में आग लगा दी। घटना में दुकान में रखी हजारों रुपए की शराब जल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पनागर थाना पुलिस पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि शराब दुकान के पास तालाब में एक किशोरी की लाश मिली है। ग्रामीणों को शक है कि शराब पीने वाले किसी व्यक्ति ने किशोरी के साथ ज्यादती की है, जिस वजह से किशोरी की मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला

हालांकि घटना की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृत बच्ची के चाचा ने बताया कि जिस समय उसका वह मिली थी, उस समय वह आपत्तिजनक हालत में थी। बच्ची को तुंरत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना था कि जिस तालाब में बच्ची का शव मिला था उसके पास ही एक शराब की दुकान है जहां पर अक्सर शराबी शराब पीकर आतंक मचाते थे। परिजनों का कहना है कि जिस तालाब में बच्ची का शव मिला है उसके आसपास शराब की बोतल भी पड़ी हुई है। शराब दुकान के सामने का तालाब पूरी तरह से रात को मयखाना बन जाता है। निश्चित रूप से शराबियों ने ही बच्ची के साथ घटना को अंजाम दिया है।

jabalpur news

घटना को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे का कहना है कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह कहना स्पष्ट होगा की बच्ची की मौत कैसे हुई है। फिलहाल बच्ची की मौत के बाद पूरे गांव में अभी भी आक्रोश की स्थिति बनी हुई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews