
Jabalpur News : जबलपुर में भले ही गेहूं की खरीदी शुरू हों गईं है, पर अभी भी जिले में कई ऐसे गांव है जहाँ केंद्र नहीं बनाए गए, लिहाजा जबलपुर के बरगी विधानसभा अंतर्गत क्षेत्र में कई किसान गेहूं खरीदी केंद्र ना होने से परेशान है, आज कई किसान कलेक्टर पहुंचे जहाँ जिला प्रशासन के अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया है।
यह है मामला
किसानों का कहना है कि 10 से 15 गांव के किसान गेहूं खरीदी केंद्र बरगी में ना होने के कारण परेशान हों रहें हैं, किसानों का कहना है कि उन्हें अपना गेहूं लेकर 15 से 20 किलोमीटर दूर खरीदी केंद्र तक जाना पड़ता है, जबकि बीतें साल बरगी में गेहूं खरीदी केंद्र बनाया गया था, जहाँ पर कि किसान अपना गेहूं खरीदी केंद्र में ले जाकर बेचते थे। पर इस साल अचानक ही गेहूं खरीदी केंद्र को बंद कर दिया गया है जिससे कई गांव के सैकड़ों किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में पहुंचकर एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”816863298″]
किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर गेहूं खरीदी केंद्र खुलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो किसानों के द्वारा नेशनल हाईवे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”816863520″]
