Jabalpur News : आर्मी के कर्नल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Jabalpur Suicide News : जबलपुर के थाना कैंट अंतर्गत आर्मी ऑफिसर मैस में कर्नल ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पत्नी भी आर्मी में ही पदस्थ है। कयास लगाए जा रहे है कि दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद कर्नल ने मौत का रास्ता चुन लिया। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर, मृतक के परिजनों को सूचना दी है। जिसके बाद परिजन लखनऊ से जबलपुर पहुंच रहे है। वहीं घटना के बाद विभाग में भी हड़कंप की स्थिति है।

यह है मामला

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि ऑफिसर मैस में कर्नल के पद पर पदस्थ कर्नल निशित खन्ना ने फांसी लगा ली। सूचना के बाद पुलिस की टीम पहुंची, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। लखनऊ निवासी 45 वर्षीय कर्नल निशिथ खन्ना ने देर रात फांसी लगा ली, वही मृतक की पत्नी भी आर्मी में ही पदस्थ है। पुलिस ने शव को पीएम भेजते हुए हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।कर्नल की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को दी गई है।

पुलिस ने शुरू की जाँच

जानकारी के मुताबिक कर्नल निशित खन्ना 24 अक्टूबर को जबलपुर आए थे तभी से मैस के एक रूम में अकेले रह रहे थे। देर रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews