Jabalpur News: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दी राहुल गांधी को ये सलाह, टीवी एंकर बहिष्कार पर कही बड़ी बात

Jabalpur News: असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने दी राहुल गांधी को ये सलाह, टीवी एंकर बहिष्कार पर कही बड़ी बात

Jabalpur News : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा आज मध्यप्रदेश दौरे पर है। कटनी जाते समय थोड़ी देर के लिए जबलपुर में रुके जहां उन्होंने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी मौजूद थे। वे आज कटनी, बहोरीबंद के बिलहरी और नरसिंहपुर के गोटेगांव में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

बिस्वा सरमा ने राहुल को हृदय सम्राट बनने के लिए दी ये सलाह 

जबलपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी के पास देश का हृदय सम्राट बनने का अच्छा मौका है।लेकिन आज  अगर राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके को I.N.D.I.A. गठबंधन से अलग कर दें तो लोग उन्हें हाथों हाथ लें लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मैं होता राहुल गांधी की जगह तो बिल्कुल ऐसा ही करता। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अब कांग्रेस को भाजपा से नहीं बल्कि सनातन परंपरा से लड़ना है।

मणिपुर के हालात पर असम के सीएम ने कही ये बात 

मणिपुर पर बिगड़े हालात को लेकर असम के सीएम ने कहा कि फिलहाल अभी वहां पर किसी भी तरह की समस्या नहीं है। मणिपुर में जो स्थिति बनी थी वह जनजातीय संघर्ष, संवैधानिक प्रावधानों और म्यांमार के दखल के कारण हुई थी। अभी वहां पर हालात सामान्य है दो-तीन माह में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

टीवी एंकर बहिष्कार पर कसा विपक्षी गठबंधन पर तंज 

इंडिया गठबंधन द्वारा मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, क्योंकि 1975 से कांग्रेस का यह सिलसिला चला आ रहा है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि भारत ने चंद्रयान- 3 बनाया है जहां पर जल्द ही पूरी कांग्रेस को भेजा जाएगा और चांद पर ही जाकर कांग्रेस मीडिया पर प्रतिबंध लगाएगी।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews