Jabalpur News : BJP नेता पर चाकू से हमला, जिला अस्पताल में कराया भर्ती, तीन आरोपी गिरफ्तार

रविवार की रात कृषि नगर के पास जब मंगल सिद्दीकी घूम रहे थे इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और मंगल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मंगल सिद्दीकी के गले में लगा। फिलहाल उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हमले की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। 
Injured BJP leader

Jabalpur News : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर रविवार की देर रात कुछ बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए तो वहीं भाजपा नेता को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं।

आपको बता दें कि घायल भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी नशे के खिलाफ कई बार बड़े आंदोलन कर चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि जिन आरोपियों ने भाजपा नेता पर चाकू से हमला किया है वह लोग नशे के कारोबार में लिप्त है और मंगल सिद्दीकी के द्वारा किए जा रहे आंदोलन से परेशान होकर उन पर जानलेवा हमला किया गया है। जिला अस्पताल में मंगल सिद्दीकी को भर्ती किया गया तो वहीं जानकारी मिलते ही भाजपा के कई नेता उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

पुलिस ने हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार किये  

घटना की जानकारी मिलते ही अधारताल थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई और देर रात ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के नाम वसीम, वसीम रजा और मोनू है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि मंगल सिद्दीकी भाजपा के वरिष्ठ नेता है। नशे के खिलाफ उन्होंने कई बार बड़े आंदोलन किए हैं। समय-समय पर शासन प्रशासन से नशे को लेकर शिकायत भी की है।

BJP नेता पर हमले की वजह तलाश रही पुलिस 

उन्होंने बताया कि रविवार की रात कृषि नगर के पास जब मंगल सिद्दीकी घूम रहे थे इस दौरान बाइक पर सवार होकर तीन लोग आए और मंगल पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू मंगल सिद्दीकी के गले में लगा। फिलहाल उनकी हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस हमले की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है। 

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews