Jabalpur News : भाजपा सांसद राकेश सिंह का दावा, कांग्रेस अपनी मौजूदा सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात

Jabalpur News : भाजपा सांसद राकेश सिंह का दावा, कांग्रेस अपनी मौजूदा सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात

Jabalpur News : मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने दावा किया है कि जन आशीर्वाद यात्रा के बाद कांग्रेस अपनी मौजूदा सीटें भी बचा ले तो बड़ी बात होगी, राकेश सिंह ने कहा कि आज इंदौर में कमलनाथ द्वारा अपनी बीमारी का दिया गया बयान, भविष्य में हार से बचने का बड़ा कारण है।

राकेश सिंह का तंज – नक़ल के लिए अकल भी चाहिए 

राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भाजपा की नकल करती है लेकिन कांग्रेस ये नहीं जानती की नकल के लिए भी अकल की ज़रुरत होती है,  राकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की नकल करके जन आक्रोश यात्रा तो शुरु कर दी लेकिन कांग्रेस हमेशा की तरह इस बार भी मुंह के बल गिरेगी और दोबारा कभी जन आक्रोश यात्रा निकालने के बारे में सोचेगी भी नहीं।

जन आक्रोश यात्रा पर साधा निशाना 

राकेश सिंह ने कहा कि जन आक्रोश यात्रा में हथियारों से प्रदर्शन और मंचों पर धक्का मुक्की से कांग्रेस की असल संस्कृति दिख रही है और अपनी यात्रा से कांग्रेस भाजपा को तो घेर नहीं पा रही बल्कि खुद घिरती जा रही है।

सनातन पर हमले का खामियाजा भुगतेगी कांग्रेस : भाजपा 

सांसद राकेश सिंह ने कहा कि इस चुनाव में सनातन धर्म की रक्षा भी बड़ा मुद्दा होगा क्योंकि जनता विपक्षी गठबंधन के घटक दलों की ओर से सनातन धर्म पर की जा रही अनर्गल टिप्पणियों से आक्रोशित है, सांसद राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि सनातन पर हो रहे हमले में कांग्रेस की सहमति शामिल है जिसका खामियाजा उसे चुनाव में उठाना ही पड़ेगा।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट  

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews