Jabalpur News : तेज रफ्तार कार को बस ने मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौत

Road Accident In Dewas

Jabalpur Accident News : जबलपुर में आज हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई। घटना कटंगी थाना के बेलखादू के पास की है जहां पर की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह है मामला

जानकारी के मुताबिक सिद्धिविनायक बस सर्विस कि बस जबलपुर से सागर तरफ जा रही थी, वही सामने से कार में सवार होकर अजय अपनी भांजी पूर्वी के साथ जबलपुर तरफ जा रहें थे। जैसे ही कार बेलखाडू के पास पहुंची तभी सामने से आ रही बस ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही मामा-भांजी की मौत हो गई है।

वही घटना को अंजाम देने के बाद बस को छोड़कर बस चालक फरार हो गया है। मौके पर पहुंची कटंगी थाना पुलिस ने बस को जप्त कर लिया है वहीं आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ है वहां की सड़क खराब थी और गड्डे को बचाने के प्रयास में ही सड़क दुर्घटना हुई है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews