Jabalpur News : व्यापारी की बेटी 13वीं मंजिल से कूदी, मौत, मामला दर्ज

BHOPAL GIRL TRAGEDY

BHOPAL COLLAGE GIRL mystery

Jabalpur News : जबलपुर में गोरखपुर स्थित ओजस इंपीरियल से मंगलवार की शाम करीब पौने पांच बचे एक युवती ने तेरहवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला कौन है और आखिर यहां क्यों आई है, पुलिस इसका पता लगा रही है।

यह है मामला

घटना के बाद गोरखपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजकर जांच शुरू कर दी है। गोरखपुर थाना प्रभारी अरविंद चौबे ने बताया कि मंगलवार की शाम को सूचना मिली कि एक महिला ने ओजस इंपीरियल पहुंची और लिफ्ट से तेरहवीं मंजिल गई और वहां से छलांग लगा दी। युवती की मौत पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।

गोरखपुर थाना पुलिस के मुताबिक शाम को जांच में सामने आया है कि युवती शाम करीब 4:40 पर अंदर आई थी और सीधे लिफ्ट से ऊपर गई। इसके कुछ ही मिनिट बाद उसने छलांग लगा दी। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए है। जिसमें युवती पैदल अंदर आते हुए और फिर लिफ्ट के अंदर जाते हुए दिख रही है। रेड टीशर्ट और ब्लेक पैंट पहने हुए एक युवती आते हुए दिख रही है।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”850856654″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews