Jabalpur News : सीबीआई ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Jabalpur News : सीबीआई ने जीएसटी के डिप्टी कमिश्रर को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Jabalpur News : सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के जबलपुर कार्यालय में छापा मारते हुए डिप्टी कमिश्नर और उनकी टीम को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने सेंट्रल जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले और उनकी पूरी टीम को मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि डिप्टी कमिश्नर कपिल कामले के साथकई अन्य स्पेक्टर भी थे जो कि इस रिश्वत कांड में शामिल थे। पान मसाला कारोबारी त्रिलोक चंद सेन ने 2 दिन पहले सीबीआई से शिकायत की थी। पान मसाला कारोबारी त्रिलोकचंद सेन की दमोह स्थित पान मसाला फैक्ट्री को जीएसटी की टीम ने 19 मई को सील कर दिया।

पान मसाला कारोबारी त्रिलोकचंद सेन ने बताया कि दमोह जिला के नोहटा तहसील में उन्होंने दो साल पहले केजीएच पान मसाला नाम से फैक्ट्री डाली थी। सेंट्रल जीएसटी ने 19 मई को फैक्ट्री पर कार्रवाही करते हुए 10 लाख रुपए का टैक्स निकाला और फैक्ट्री को सील कर दिया। फैक्ट्री सील होने के बाद जीएसटी के अधिकारी लगातार त्रिलोकचंद सेन से फैक्ट्री को खोलने के लिए एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। बाद में सौदा 35 लाख में जाकर तय हुआ। त्रिलोकचंद जैन ने इससे पहले 25 लाख रुपए की रिश्वत दे चुके थे और आज 7 लाख रुपए की रिश्वत के साथ सीबीआई ने जीएसटी अधिकारी और उनके टीम को पकड़ा है।

पान मसाला कारोबारी ने बताया कि उसकी फैक्ट्री घाटे में शुरू से चल रही थी, यह जानकारी जीएसटी अधिकारियों को भी थी, बावजूद इसके उसकी फैक्ट्री को सील किया गया था।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”835853081″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews