Jabalpur News : रसगुल्ले खाने से बीमार हुए बच्चे, खाद्य विभाग की टीम ने लिए मिठाइयों के सैंपल

Jabalpur News : रसगुल्ले खाने से बीमार हुए बच्चे, खाद्य विभाग की टीम ने लिए मिठाइयों के सैंपल

Jabalpur News : जबलपुर में आप अगर रसगुल्ले खाने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि कुछ ऐसी दुकानें हैं जहां सड़े हुए खराब रसगुल्ले ग्राहकों को दिए जाते हैं, जिसका ताजा मामला जबलपुर के लेबर चौक इलाके की इंदौर सेव भंडार का है जहां कछपुरा इलाके में रहने वाले गोपाल तिवारी अपने बच्चे के जन्मदिन के मौके पर 4 किलो रसगुल्ले इंदौर सेव भंडार से लेकर गए थे, जब बच्चों ने रसगुल्ले खाए तो बच्चों को उल्टी आने लगी, रसगुल्ले से बदबू आ रहीं थी। गोपाल तिवारी बचे हुए रसगुल्ले लेकर दुकान में पहुंचे तो इंदौर सेव भंडार के कर्मचारियों के द्वारा उनसे अभद्रता की गई जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दी वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा दुकान में सैंपल लिए गए हैं।

यह है मामला

गोपाल तिवारी ने बताया कि वह अपने बच्चे के जन्म होने की खुशी में रसगुल्ले लेकर गए थे वहीं रसगुल्ले सड़े हुए थे जिसके बाद उन्होंने पूरे मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से की जिसके बाद अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है और दुकान में मौजूद मिठाइयों का सैंपल लिया गया है वहीं दुकानदार द्वारा साफ-साफ इंकार किया गया कि यह डिब्बा जिसमें रसगुल्ले हैं उनकी दुकान का नहीं है जिसके बाद उन्होंने दुकान के सीसीटीवी देखने के लिए कहा है।

[dgv_vimeo_video id=”813967320″]

गोपाल तिवारी का कहना है कि जब तक इंदौर सेव भंडार पर कार्यवाही नहीं होती तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे और मामले में इंदौर सेव भंडार की एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका ने बताया कि दुकान से मिठाइयों के सैंपल लेकर भोपाल लैब परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं भोपाल से रिपोर्ट आने के बाद करवाई दुकानदार के खिलाफ की जाएगी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”813967389″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews