Jabalpur News : राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सीएम शिवराज की घोषणा, हर साल सरकार करेगी आज के दिन आयोजन

Jabalpur News : राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर सीएम शिवराज की घोषणा, हर साल सरकार करेगी आज के दिन आयोजन

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अमर शहीद राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जबलपुर पहुंचे। सीएम ने जबलपुर के माल गोदाम में स्थित शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और घोषणा की है कि, अब हर साल आज के दिन को प्रदेश सरकार एक कार्यक्रम के तहत इसका आयोजन करेगी और इसमें जो भी व्यवस्था करनी होगी वह सरकारी करेगी।

शिवराज ने कांग्रस के सर्वे को बताया फर्जी 

सीएम शिवराज यहाँ करीब 30 मिनट तक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वेटरनरी कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया। सभा में सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका जो भी सर्वे है वह फर्जी है। इतना ही नहीं जो आईडी को चल रहा है वह भी पूरी तरह से फर्जी है।

अमर शहीद राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह हमारी प्रेरणा है : शिवराज 

कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि जनजातीय नायक अमर शहीद राजा शंकर शाह, रघुनाथ शाह हमारी प्रेरणा है। सीएम ने कहा कि जल्द ही जबलपुर में मदन महल के पहाड़ पर 100 करोड रुपए की लागत रानी दुर्गावती का स्मारक बनाया जाएगा, आदिवासियों के लिए पिछली बार की गई 14 घोषणा हमने अमल में लाई। सीएम ने कहा कि गरीबों को शिक्षा से रोकने के लिए अंग्रेजों ने उन पर अंग्रेजियत थोपी थी पर हमने मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में मिलाकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया है।

[dgv_vimeo_video id=”865580787″]

[dgv_vimeo_video id=”865580979″]

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews