
Jabalpur High Court News : मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को आज हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी जिसमें फैसला सुरक्षित रखा गया था। मामले में आज हाईकोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका खारिज खारिज कर दी।
यह है मामला
हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी की है कि इस मामले में अगर जमानत दी जाती है तो यह जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि राजनेताओं की बयानबाजी से हमेशा बचना चाहिए और सिर्फ सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अगर बयानबाजी करते हैं तो यह पूरी तरह से गलत है।
भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए दर्ज करवाई एफआईआर
हाईकोर्ट ने आज पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की याचिका खारिज करते हुए कहा की अब अगले 30 दिनों के बाद पुनः याचिका दायर करें। बता दें कि बीते 11 जनवरी को पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पन्ना में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में उनके खिलाफ भाजपा नेताओं ने प्रदर्शन करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी।
जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
