Jabalpur News : पार्षद पति ने नगर निगम इंस्पेक्टर की पिटाई, नाराज कर्मचारियों ने थाने का किया घेराव, हड़ताल की दी चेतावनी

jabalpur news

Jabalpur News : जबलपुर के जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड के पार्षद पति जय चक्रवर्ती ने नगर निगम में पदस्थ सीएसआई के साथ जमकर मारपीट की, इसके विरोध में नगर निगम के सैकड़ों कर्मचारियों ने गोरखपुर थाने का घेराव करते हुए पार्षद पति जय चक्रवर्ती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर निगम के कर्मचारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर पार्षद पति जय चक्रवर्ती के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने और मारपीट की एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है तो पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को ठप्प कर दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों की शिकायत को लेकर गोरखपुर थाना पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला

नगर निगम में पदस्थ प्रभारी सीएसआई बालकृष्ण ने बताया कि जार्ज डीसिल्वा वार्ड में बीते कुछ दिनों से सफाई न होने की शिकायत मिल रही थी जिसके चलते दो दिन पहले सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे तो वहां पर भारतीय जनता पार्टी से पार्षद लक्ष्मी चक्रवर्ती के पति जय चक्रवर्ती ने गाली गलौच करते हुए उसे वहां से भगा दिया। इसको देखने के लिए आज सुबह तकरीबन 10 बजे जब मैं मौके पर पहुंचा तो वहां पर पार्षद पति जय चक्रवर्ती ने मारपीट करना शुरू कर दिया। बालकिशन का कहना है कि इस दौरान ऑफिस में रखी फाइलों को भी पार्षद पति ने फाड़ दिया है।

CSI के साथ मारपीट की घटना की जानकारी जैसे ही नगर निगम के कर्मचारियों को लगी तो सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी गोरखपुर थाना पहुंचे और घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर पार्षद पति जय चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती है तो आने वाले समय में पूरी तरह से जबलपुर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। बालकिशन के साथ हुई मारपीट के चलते आज वार्ड में सफाई का काम नहीं हुआ है। वहीं घटना की जानकारी नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव ने भी ली है। और हेल्थ ऑफिसर को मौके पर भेजकर पूरी जांच रिपोर्ट तलब की है।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”932851112″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews