Jabalpur News : पार्किंग स्टैंड में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी, जाँच में जुटी पुलिस

मृतक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी। मृतक के शरीर में कुछ जगह चोट के निशान भी हैं।
Crime Police

Jabalpur News : जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनाथ की तलैया के पास स्थित पार्किंग स्टैंड में आज शाम उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवक का शव पार्किंग स्टैंड में लोगो ने पड़ा हुआ देखा। स्थानीय लोगो ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जहा मौके पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को मेडिकल की मरचुरी में भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी देते हुए लार्डगंज थाना प्रभारी ने बताया की मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष हैं, लेकिन अभी तक उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई हैं। मृतक के पास किसी प्रकार के कोई दस्तावेज भी नही मिले है जिससे यह पता चल सके की मृतक कौन है। मृतक की शिनाख्ती को लेकर जिले के सम्बंधित थानों में मृतक की सूचना भेजी गई है।

मृतक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी। मृतक के शरीर में कुछ जगह चोट के निशान भी हैं।

जबलपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews